सामाजिक समाचार

ऐतिहासिक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक अपील

चड़ार समाज का संगठनात्मक इतिहास : संघर्ष, संकल्प और उपलब्धियाँ (1983–2027)

 

बेगमगंज। अखिल भारतीय सर्व चड़ार चिड़ार समाज सभा की स्थापना 1983 से लेकर वर्तमान समय 2026 तक के संगठनात्मक इतिहास, सामाजिक आंदोलनों, संघर्षों एवं उपलब्धियों को “चड़ार समाज का संगठनात्मक इतिहास : संघर्ष, संकल्प और उपलब्धियाँ (1983–2027)”  पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है ।

वर्ष 1983 में ग्राम तुलसीपार जिला रायसेन में आयोजित प्रथम ऐतिहासिक सामाजिक सम्मेलन से प्रारंभ हुई इस संगठनात्मक यात्रा में अनेक समाजसेवियों ने अपना अमूल्य समय, श्रम एवं संसाधन समर्पित किए हैं।

हमारे अनेक वरिष्ठ साथी आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके योगदान, संघर्ष और स्मृतियों को सुरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों से विनम्र अनुरोध है कि उनके पास उपलब्ध पुराने सम्मेलन पत्र, छायाचित्र, समाचार पत्रों की कतरनें, बैठक कार्यवाही, प्रस्ताव, पत्राचार, स्मारिकाएँ एवं अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

संगठन के निर्माण और विकास से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ एवं अनुभव भी लिखित अथवा रिकॉर्डेड साक्षात्कार के माध्यम से साझा करें।

सामग्री उपलब्ध कराने वाले सभी सहयोगियों का पुस्तक में यथोचित उल्लेख किया जाएगा।

हमारा इतिहास हमारी आने वाली पीढ़ियों की धरोहर है। इसे सुरक्षित करना हम सभी का दायित्व है।

संपर्क एवं सामग्री प्रेषण : चड़ार संवाद प्रकाशन 361, श्यामनगर, बेगमगंज, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश – 464881                     ईमेल athya2011@gmail.com मोबाईल 7000030481 वेबसाइट : https://chadarsanvad.com

Back to top button